थाना अंकुर विहार क्षेत्र में गड्ढे में गिरने से 6 वर्षीय बच्चे पोलू की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
6-Year-Old Boy Polu Dies After Falling Into a Pit in Ankur Vihar Police Station Area; Family Devastated IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गाजियाबाद (शिखर समाचार): गड्ढे में गिरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

थाना अंकुर विहार क्षेत्र के मिल्क गांव में कबाड़ा चुनने का काम करने वाले परिवार का 6 वर्षीय बच्चा पोलू झोपड़ी के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते एक खुले और गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया। गड्ढे के आसपास किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से बच्चा गड्ढे में गिर गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन काफी देर बाद गड्ढे में भरे पानी में बच्चे का शव दिखाई दिया, जिसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

घटना की जानकारी मिलते ही थाना अंकुर विहार पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को गड्ढे से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लापरवाही पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मासूम की मौत के बाद परिजनों ने संबंधित विभाग की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया है। उनका कहना है कि यदि गड्ढे को समय रहते भर दिया जाता या उसके आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था। स्थानीय निवासियों ने भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई खुले गड्ढे लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सभी खुले गड्ढों को जल्द सुरक्षित कराने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment