2027 की विजय सुनिश्चित करने हेतु भाजपा के महानगर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं ने लिया विजय संकल्प

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
The training camp of the Bharatiya Janata Party (BJP) city unit was inaugurated to ensure victory in 2027, where party workers took a pledge of success. IMAGE CREDIT TO BJP

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को आईटीएस कॉलेज में विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

मुख्तार अब्बास नकवी ने किया उद्घाटन

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में मुख्तार अब्बास नकवी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला वैचारिक संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

प्रशिक्षण वर्ग के चौथे सत्र में पंकज चौधरी तथा सत्येंद्र सिसोदिया उपस्थित रहे। इस दौरान पंकज चौधरी ने अंत्योदय से संतृप्ति विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रशिक्षण अभियान संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की आत्मा उसकी वैचारिक प्रतिबद्धता तथा कार्यकर्ता निर्माण की साधना में निहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा को माध्यम बनाकर राष्ट्रहित में कार्य करना है।

राष्ट्रवाद और सेवा कार्यों पर चर्चा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण आधुनिक तकनीक, संगठनात्मक कार्यशैली तथा अंत्योदय के सिद्धांत को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की क्षमता विकसित करता है। संगठन और राष्ट्रसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी, सशक्त एवं व्यापक स्वरूप प्रदान करना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यक्ति आधारित नहीं, बल्कि नीति एवं सिद्धांत आधारित राजनीति में विश्वास करती है। जनसंघ के समय से ही पार्टी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी विचारधारा और नीतियों में निरंतर एकरूपता बनाए रखी है। वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा राजनीति को सेवा और सुशासन के माध्यम के रूप में स्थापित करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सेवा कार्य, स्वच्छ भारत अभियान, स्वस्थ भारत अभियान, नारी सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयास अंत्योदय के सिद्धांत को साकार करने वाले उदाहरण हैं। भाजपा बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

11 सत्रों में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में 11 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, बूथ सशक्तिकरण, वैचारिक स्पष्टता, राष्ट्रवाद, डिजिटल कार्यप्रणाली, जनसंपर्क एवं कार्यकर्ता विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस अवसर पर सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, संजीव शर्मा, दिनेश गोयल, कार्यक्रम संयोजक एस.पी. सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पृथ्वी सिंह कसाना, मानसिंह गोस्वामी, महेश अग्रवाल, विजय गोयल, अजय शर्मा, अशोक मोगा, अमरदत्त शर्मा, रूप चौधरी, वीरेश्वर त्यागी, संजीव सिंघल, सुशील गौतम एवं अशोक नागर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment