करोड़ों की लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का व्यापारियों ने किया सम्मान, फरार बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Traders Felicitated the Police Team for Exposing a Robbery Worth Crores, Received Assurance of the Early Arrest of Fleeing Accused — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)।
नगर के प्रमुख उद्योगपति नरेन्द्र अग्रवाल के घर हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज लूटकांड का सफल खुलासा करने पर व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का भव्य सम्मान किया। व्यापारिक समुदाय ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मामले के खुलासे को सराहनीय बताते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

व्यापारियों ने किया पुलिस अधीक्षक का सम्मान

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

गढ़ रोड स्थित उद्योगपति नरेन्द्र अग्रवाल के कार्यालय पर आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया।

एक सप्ताह में खुलासा, बरामद हुआ लूटा गया माल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

इस अवसर पर नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और पेशेवर कार्यशैली के कारण एक सप्ताह के भीतर मामले का खुलासा हुआ तथा लूटा गया माल भी बरामद कर लिया गया। इससे व्यापारियों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और मजबूत कानून व्यवस्था किसी भी जिले के विकास की आधारशिला होती है। ऐसे मामलों के त्वरित खुलासे से आमजन और व्यापारिक वर्ग में सुरक्षा की भावना बढ़ती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि लूटकांड में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय मुस्तैद है।

कार्यक्रम के दौरान विनीत अग्रवाल शारदा ने उद्योगपति नरेन्द्र अग्रवाल की मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर से दूरभाष पर वार्ता कराई। इस दौरान नरेन्द्र अग्रवाल ने शासन और प्रशासन की सक्रिय भूमिका के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समय पर न्याय मिला है। समारोह में विनोद गुप्ता, चक्रवर्ती गर्ग, मोहित अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, संजय डाबर, अमित सिंघल, रविंद्र गुप्ता, नरेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment