शामली के प्रमुख बाजार में डेढ़ करोड़ की चोरी, छत के रास्ते सुनार की दुकान में घुसे चोर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Major Theft Worth ₹1.5 Crore at Shamli’s Main Market: Thieves Break into a Jeweller’s Shop Through the Roof IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। शामली शहर के प्रमुख गांधी चौक नाला पटरी स्थित श्री ऊषा ज्वेलर्स में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और अलमारी के ताले तोड़कर करीब 45 किलोग्राम चांदी तथा 500 ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। प्रमुख बाजार में हुई इस वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और पुलिस की रात्रि गश्त तथा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

डेढ़ करोड़ के जेवर चोरी, सुबह दुकान खोलने पर हुआ खुलासा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मोहल्ला गुजरातियान निवासी चाचा-भतीजा दीपक वर्मा और हर्ष वर्मा गांधी चौक नाला पटरी पर श्री ऊषा ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात दोनों दुकान बंद करके घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सेंध लगी देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर दुकान की अलमारी के ताले टूटे मिले और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। पीड़ित व्यापारियों के अनुसार चोरी गए जेवरों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हलचल मच गई। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला और नगर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और श्वान दस्ते ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित व्यापारियों को जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

लगातार चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

उधर, शहर और देहात में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई महीनों से किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। अब प्रमुख बाजार में इतनी बड़ी चोरी होने से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस के सामने आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और चोरी गए आभूषण बरामद करने की चुनौती है।

Share This Article
Leave a comment