एनडीपीएस एक्ट में सात माह से फरार पांच हजार का इनामी आरोपित गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
₹5,000 Reward-Wanted Accused, Absconding for Seven Months in an NDPS Act Case, Arrested IMAGE CREDIT TO पुलिस

हरिद्वार (शिखर समाचार)। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने मादक पदार्थों से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में सात माह से वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, सात माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार, फरार और इनामी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की थी। टीम आरोपित की तलाश में लगातार जुटी हुई थी और सुरागरसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।

गांव से गिरफ्तार हुआ पांच हजार रुपये का इनामी आरोपित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 12/2026 में वांछित दिलबहार उर्फ दिलबर पुत्र नाजिम निवासी ग्राम गांजा माजरा, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार को 13 अक्टूबर 2026 की रात उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पिछले करीब सात माह से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपित के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अमानतगढ़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मन्नवर हुसैन, मुख्य आरक्षी कुश यादव और आरक्षी शूरवीर शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment