अवैध कॉलोनियों पर होगी सख्त कार्रवाई, विकास कार्यों को मिलेगी गति

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Strict action will be taken against illegal colonies, and development works will be accelerated. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। तहसील मुख्यालय स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक, पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका अधिकारियों के बीच जनहित एवं विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक में निर्णय लिया गया कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रभावी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगर क्षेत्र की कॉलोनियों में सड़क, नाली, पार्क समेत सभी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

बैठक में एलएमसी और तालाब की सरकारी भूमि को सरकारी अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित कर पुनः शासन के अधीन लेने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं पौराणिक सीकरी महामाया देवी मंदिर की साफ-सफाई और देखरेख व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए जाने पर सहमति बनी।

पार्कों के सौंदर्यीकरण पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

नगर पालिका परिषद के माध्यम से पार्कों के सौंदर्यीकरण और उनके नियमित रखरखाव को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई। अधिकारियों ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बैठक में विधायक डॉ. मंजू सिवाच, उप जिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह, पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली, राजस्व निरीक्षक अंकित चौधरी, अंकित गोयल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment