शूटिंग चैंपियनशिप में शामली के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, जीते पदक व ट्रॉफी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Shooters from Shamli delivered an outstanding performance in the shooting championship, winning medals and trophies. IMAGE CREDIT TO REPORTER

शामली (शिखर समाचार)। हापुड़ में 16 से 19 मई तक आयोजित चतुर्थ श्री राज कृपाल बाबू मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी और पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।

जतिन निर्वाल ने यूथ वर्ग में पहला स्थान हासिल किया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

चार दिवसीय प्रतियोगिता के एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में शामली निवासी नेशनल मेडलिस्ट जतिन निर्वाल ने टॉप-8 खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले में मेरठ के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज चिराग शर्मा को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति ने उन्हें 8100 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसी वर्ग में बागपत के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मोनू कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

कनक सैनी और अन्य खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

वहीं एयर राइफल एनआर वर्ग में थानाभवन निवासी कनक सैनी ने फाइनल मुकाबले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति द्वारा उन्हें 6100 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कनक सैनी ने एयर राइफल एनआर यूथ बालक वर्ग में 612.7 अंकों के साथ स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया।

इसके अलावा एयर राइफल आईएसएसएफ यूथ बालक वर्ग में विधान प्रताप सिंह ने 620.4 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में जतिन निर्वाल ने 576/600 अंकों के साथ कांस्य पदक भी जीता।

क्लब पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

बुधवार को शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी और डायरेक्टर तपन मलिक ने ट्रॉफी विजेता खिलाड़ियों जतिन निर्वाल और कनक सैनी को सम्मानित किया।

Share This Article
Leave a comment