शामली (शिखर समाचार)। सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशवासियों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
योजनाओं के लाभ को लेकर सरकार की उपलब्धियां
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में आम जनता के हित में संचालित योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। पहले योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह जाती थीं, लेकिन अब केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।
