किसान दिवस में गूंजी किसानों की समस्याएं, डीएम ने दिए समाधान के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
At Kisan Diwas, farmers’ issues were strongly raised, and the District Magistrate issued directions for resolving them. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

शामली (शिखर समाचार)। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी आलोक यादव के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

किसानों ने प्रमुख समस्याएं रखीं सामने

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

किसान दिवस के दौरान गन्ना बकाया भुगतान, टूटी सड़कें, उर्वरकों की कमी, आवारा पशुओं का आतंक, रैबीज टीकों की अनुपलब्धता तथा जलभराव जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। ग्राम चुनसा निवासी विदेश मलिक ने एनएचएआई अधिकारियों की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाते हुए नाराजगी जताई। वहीं ग्राम पंजीठ निवासी पुष्कर सिंह ने कैराना नगर पालिका का गंदा पानी खेतों में जाने से फसल खराब होने की शिकायत की।

डीएपी-यूरिया और गन्ना भुगतान पर उठी आवाज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

ग्राम नाला निवासी कुलदीप पंवार ने डीएपी और यूरिया की कमी का मामला उठाया, जबकि कपिल खाटियान ने गन्ना भुगतान में देरी और नीलगायों से फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी।

जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

जिलाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि शामली कृषि प्रधान जनपद है और किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment