बढ़ते अपराध, स्मैक कारोबार और बेटियों के शोषण पर भड़के विधायक किरत सिंह

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
MLA Kirat Singh expressed strong anger over rising crime IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गंगोह/सहारनपुर (शिखर समाचार)। किरत सिंह ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार, अवैध शराब बिक्री, अवैध रेत खनन और भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने घंटों के किराये पर कमरे लेकर बेटियों से अनैतिक कार्य कराने संबंधी चर्चाओं और अफवाहों को बेहद गंभीर बताते हुए ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की।

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पत्रकारों से बातचीत में विधायक किरत सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे किसी भी प्रकार की लीपापोती किए बिना गलत कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि इन अवैध धंधों में शामिल लोगों के साथ-साथ उनके संरक्षणदाताओं और प्रभावशाली मददगारों को भी चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

हेल्पलाइन और विकास कार्यों को लेकर निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अनैतिक गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए जल्द ही एक निजी हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, ताकि आम नागरिक सीधे शिकायत दर्ज करा सकें और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई हो सके।

इस दौरान विधायक ने आईटीआई के मृतक चौकीदार आदित्य पुत्र नीटू के गरीब पिता के लिए आवास बनवाने का आग्रह खंड विकास अधिकारी और उपजिलाधिकारी से किया। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। शिव चौक से तीतरों बाईपास तक जर्जर सड़क के कारण हो रही दुर्घटनाओं को गंभीर बताते हुए लोक निर्माण विभाग के अभियंता को तत्काल सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

बैठक में उपजिलाधिकारी नकुड़ सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी गंगोह अशोक सिसोदिया, क्षेत्राधिकारी नकुड़ रुचि गुप्ता, खंड विकास अधिकारी असलम परवेज, निदेशक सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा, मांगेराम सैनी, मनोज राणा, मनोज चौधरी, राजपाल सैनी, वीरसैन कश्यप, सभासद नीरज अग्रवाल, नवीन सैनी और राजेश गांधी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment