वैशाली में थेरेपी सेंटर की आड़ में हो रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Prostitution Racket Operating Under the Guise of a Therapy Center in Vaishali; Police Conduct Raid | IMAGE CREDIT TO पुलिस

23 महिलाओं का रेस्क्यू करते हुए पुलिस ने 5 ग्राहक और 1 कर्मचारी को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

थाना कौशांबी क्षेत्र स्थित वैशाली सेक्टर-4 के एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच ग्राहकों और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने वहां से कुछ आपत्तिजनक एवं अवैधानिक सामग्री भी बरामद की है। मामले में थाना कौशांबी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थेरेपी सेंटर की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई

ALSOO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर थेरेपी सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कौशांबी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित परिसर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को वहां बड़ी संख्या में महिलाएं मिलीं, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। साथ ही मौके से पांच ग्राहकों और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया।

बरामद सामग्री की जांच, नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान परिसर से कुछ अवैधानिक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था और इसमें अन्य किन-किन लोगों की भूमिका रही है। रेस्क्यू की गई महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह किन परिस्थितियों में वहां मौजूद थीं। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से महिलाओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment