सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Police took action against those consuming alcohol in public places IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों पर पुलिस अभियान चलाकर अंकुश लगाने में जुटी हुई है। गाजियाबाद के तीनों जोन में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्यवाही की। अभियान के तहत पुलिस ने तीनों जोन में 213 सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 3198 लोगों को चेक किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 357 लोगों को शराब का सेवन करते हुए पाया और उन्हें हिरासत में लिया।

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गाजियाबाद में विभिन्न अभियान संचालित है, जिससे लोगों की सुरक्षा को मजबूत किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश भी लगाया जा सके। नागरिकों की सुरक्षा के लिए गाजियाबाद पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और आगे भी यह अभियान जनपद में संचालित रहेंगे।

सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक चेकिंग अभियान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस ने तीनों जोन में 213 सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाते हुए सघन चेकिंग की। इस दौरान पार्क, चौराहों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को विशेष रूप से निगरानी में लिया गया।

3198 लोगों की जांच, 357 हिरासत में

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 3198 लोगों को चेक किया, जिनमें से 357 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर इन्हें हिरासत में लिया गया।

कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर फोकस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस तरह के अभियानों का उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और सार्वजनिक स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। पुलिस भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।

Share This Article
Leave a comment