शामली (शिखर समाचार)। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न उद्यमियों ने क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष एवं साईमां के चेयरमैन अंकित गोयल ने सिंचाई विभाग द्वारा 25 लाख रुपये की लागत से कराए गए नाले की सफाई कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि एरटी और अलीपुर क्षेत्र में अभी भी अवरोध बने हुए हैं, जिससे पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है।
इसके साथ ही एमडीए द्वारा 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नाले के पक्के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी रखी गई। वहीं कैराना रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा 70 लाख रुपये की लागत से 500 मीटर सीसी रोड और नाले का निर्माण कार्य पिछले डेढ़ महीने से अधूरा पड़ा है। यह कार्य 20 दिनों में पूरा होना था, लेकिन बार-बार रुकने के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उद्यमियों ने इसे जल्द पूरा कराने की मांग की।
उद्योग क्षेत्र की समस्याएं उठीं
बैठक में बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं भी प्रमुखता से उठाई गईं। इसमें बढ़ती विद्युत कटौती, विद्युत सुरक्षा विभाग से एनओसी प्राप्त करने में हो रही देरी तथा उद्यमियों को वाणिज्यिक गैस सिलेंडर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही।
ईएसआईसी अस्पताल की सेवाओं पर सवाल
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इसके अलावा ईएसआईसी अस्पताल में कर्मचारियों को समुचित उपचार न मिल पाने की समस्या भी उठाई गई, जिससे श्रमिक वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सीडीओ ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उद्यमियों की मौजूदगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
बैठक में अंकित गोयल, आलोक जैन, अशोक मित्तल, वेद प्रकाश आर्य, राहुल गोयल, अमित जैन सहित अनेक उद्यमी मौजूद रहे।
