राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन, कंप्यूटर और संचार क्रांति में योगदान को किया याद

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
“On Rajiv Gandhi’s death anniversary, Congress workers paid tribute and remembered his contribution to the computer and communication revolution.” IMAGE CREDIT TO कांग्रेस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सेंट्रल मार्केट पुराने बस अड्डे गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को याद किया।

राजीव गांधी के योगदान को किया याद

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने मात्र 40 वर्ष की आयु में देश की बागडोर संभाली और भारत को आधुनिक तकनीक तथा संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाया। उनके कार्यकाल में कंप्यूटर और दूरसंचार क्षेत्र में जो क्रांति शुरू हुई, उसी का परिणाम है कि आज देश डिजिटल युग में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि उस समय कंप्यूटर तकनीक का विरोध करने वाले लोग आज उसी तकनीक का लाभ लेकर सत्ता में बैठे हैं, लेकिन राजीव गांधी के योगदान का उल्लेख नहीं करते।

युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाने पर चर्चा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

सभा में यह भी कहा गया कि राजीव गांधी ने युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था, जिससे देश के करोड़ों युवाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए और “जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव तेरा नाम रहेगा” तथा “राजीव गांधी अमर रहें” के नारे लगाए।

बूथ स्तर पर मतदाता सूची सत्यापन के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, सुशांत गोयल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, पार्षद सुनील चौधरी, सलमान मंसूरी, एनएसयूआई अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, मोहम्मद इरफान, रियाज अहमद सैफी, आबिद, आशुतोष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी पंडित सुरेंद्र दोसा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी त्यागी ने किया।

इसके अतिरिक्त जयप्रकाश दुबे, पन्नालाल शर्मा, राजीव शर्मा, हरपाल सिंह, धीरेंद्र ध्यान, धर्मवीर, जाकिर हुसैन, सीमा, नजमीन, रूबी मलिक, हाजी खुर्शीद खान, शाहरुख, राजू शर्मा, हरेंद्र सिंह बाबा, आशीष त्यागी, मयंक त्यागी, अमित शर्मा, अरविंद गौतम, महेश चंद, श्रीपाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी मंडल एवं बूथ अध्यक्षों को मतदाता सूची भौतिक सत्यापन के लिए उपलब्ध कराई गई। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची का व्यक्तिगत रूप से सत्यापन कर वास्तविक रिपोर्ट तैयार करेंगे और जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा को सौंपेंगे। इसके बाद जिला अध्यक्ष द्वारा रिपोर्ट को जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्ति एवं अनापत्ति के साथ जमा कराया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment