अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम शौर्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन एकता का दिखा भव्य स्वरूप

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On Akshaya Tritiya, a large crowd gathered for the Lord Parshuram Shaurya Yatra, showcasing a grand display of Sanatan unity. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मेरठ (शिखर समाचार)। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव पंडित आदेश फौजी सैकड़ों ट्रैक्टर और वाहनों के साथ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सातवीं भगवान परशुराम शौर्य यात्रा में श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ शामिल हुए। यह भव्य यात्रा विभिन्न ब्राह्मण संगठनों और सनातन समाज के साझा मंच द्वारा आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

भगवान परशुराम के शौर्य और आदर्शों पर प्रकाश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

शौर्य यात्रा के दौरान पंडित आदेश फौजी ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के शौर्य, पराक्रम और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, धर्म की रक्षा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह और आत्मगौरव का संचार किया।

सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकली भव्य यात्रा

https://rashtriyashikhar.com/pro-volleyball-league-on-the-sixth-day/LSO READ:

इस भव्य आयोजन में पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों वाहनों के काफिले और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा ने सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक एकता की मजबूत नींव को दर्शाया। पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे उपस्थित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, राज्यसभा सदस्य केसी त्यागी, अजय भराला, मांगेराम त्यागी, दीपक शर्मा, नानू पंडित, प्रदीप शर्मा, सोनू डेरियों, बलराज डुंगर, रवि बटजेवरा और सुमित वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को सामाजिक समरसता, भाईचारे और धार्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताया।

Share This Article
Leave a comment