दशहरा मेले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, हापुड़ और पिलखुवा के रामलीला मैदानों का निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Administration on Alert Over Dussehra Fair Security; Inspects Ramlila Grounds in Hapur and Pilkhuwa. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। आगामी दशहरा पर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को हापुड़ के मुख्य रामलीला मैदान तथा पिलखुवा स्थित रामलीला मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेले की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों और रावण दहन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और एसपी ने रामलीला मैदानों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

हापुड़ के मुख्य रामलीला मैदान में अधिकारियों ने मेले की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही रावण दहन स्थल तथा पुतलों की तैयारियों की जानकारी ली। यहां रावण के पुतले की ऊंचाई लगभग 75 फीट बताई गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारियों ने पिलखुवा के रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। यहां मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्थाओं को परखा गया। अधिकारियों ने रामलीला समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया। भीड़ को नियंत्रित रखने तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।

रावण दहन पर अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस और चिकित्सा दल रहेंगे तैनात

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी कविता मीना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों मैदानों में रावण दहन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस और चिकित्सा दल को मौके पर उपलब्ध रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता दी जा सके।

प्रशासन ने आमजन से अपील की कि दशहरा पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Share This Article
Leave a comment