गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मिशन शक्ति अभियान के तहत 19 अक्टूबर 2026 को एसीपी कोतवाली उपासना पांडे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों को बिस्कुट, टॉफी, मिठाइयां, कपड़े, खिलौने और अन्य उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
मिशन शक्ति अभियान के तहत बच्चों को बांटे उपहार, चेहरों पर आई मुस्कान
कार्यक्रम के दौरान एसीपी उपासना पांडे और पुलिस टीम ने झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले परिवारों से संपर्क किया और बच्चों को उपहार बांटे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के साथ संवाद स्थापित करने, उनमें सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ाने तथा जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच बनाना रहा।
महिला और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता तथा उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से एसीपी उपासना पांडे और पुलिस टीम ने बच्चों के साथ आत्मीय जुड़ाव बनाने तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
