नंदग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नव विवाहिता की मौत, पुलिस ने जाँच की शुरू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In Nandgram, a newly married woman died under suspicious circumstances, and the police have started an investigation. IMAGE CREDIT TO पुलिस मृतका फाइल फोटो

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना नंदग्राम थाना क्षेत्र में नवविवाहिता रुपसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं युवती की मौत की सूचना परिवार वालों को दी गई। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

दो महीने पहले हुई थी धूमधाम से शादी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

इसी कड़ी में मृतका रुपसी की शादी 19 फरवरी 2026 को फरीदाबाद में बड़े ही धूमधाम से नंदग्राम निवासी अभिनव झा से हुई थी। मात्र दो महीने की शादी के बाद ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

युवती की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और उन्होंने ससुराल पक्ष पर युवती का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/minister-asim-arun-jointly-held-review/

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Share This Article
Leave a comment