रबूपुरा (शिखर समाचार)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पदम सिंह में हुई पांच लोगों की संदिग्ध मौत की घटना के तीन दिन बाद भी गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। एक साथ पांच मौतों से हर कोई दुखी है और सोमवार को भी सांत्वना देने के लिए आने वालों का तांता लगा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर दूर-दूर से रिश्तेदार और अन्य लोग भी पीड़ित परिवार के प्रति दुख जताने पहुंच रहे हैं।
पांच मौतों से गांव में पसरा मातम, सांत्वना देने पहुंच रहे लोग
मृतक महेश की मां चंद्रावती अभी भी पुलिस सुरक्षा में हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जिस कमरे में पांचों लोगों के शव मिले थे, उसे पुलिस ने पहले ही सील कर दिया है।
ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच, साजिश की आशंका से इनकार नहीं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
हालांकि पुलिस मोबाइल से मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर इसे आत्महत्या मानकर आगे की जांच कर रही है, लेकिन मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने किसी बड़ी साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया है। लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि कोई भी दोषी बचना न पाए।
इसके चलते ग्रामीणों द्वारा इस मामले में सीबीआई जांच की मांग किए जाने की भी चर्चा है।
