विजयनगर जोनल कार्यालय में चल रहे कार्यों का नगर आयुक्त ने अधिकारियों सहित किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“The Municipal Commissioner, along with officials, inspected the ongoing works at the Vijayanagar Zonal Office.” IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने विजयनगर जोनल कार्यालय में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। विजयनगर जोनल कार्यालय की बिल्डिंग में टैक्स विभाग के अलावा निर्माण, जलकल, स्वास्थ्य, प्रकाश और उद्यान विभाग के अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जिसे तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए।

जोनल कार्यालय में सुविधाएं शुरू करने के निर्देश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

निरीक्षण के दौरान आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था और शीतल पेयजल की सुविधा तत्काल शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। नगर आयुक्त ने जनगणना कार्यों में भी नए विजयनगर जोन कार्यालय के उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए कहा।

इस दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, प्रभारी नजारत डॉ. अनुज, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस से रंजीत, विजयनगर जोनल प्रभारी श्वेता सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्थानीय समस्याओं की सुनवाई, सड़क निर्माण तेज करने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विजयनगर क्षेत्र के निवासियों की समस्याएं भी सुनीं, जिसमें मुख्य रूप से सड़क निर्माण से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। उन्होंने निर्माण विभाग को तत्काल कार्यवाही कर सड़क और गलियों के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जोनल कार्यालय में फर्नीचर और सीटिंग व्यवस्था को भी शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए गए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार तेज गति से पूरे किए जाएं। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि विजयनगर जोनल कार्यालय का शुभारंभ आगामी 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय स्तर पर नागरिकों को सभी विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

Share This Article
Leave a comment