बिजनौर (शिखर समाचार)। स्योहारा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये की वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 20 मई को कस्बा सहसपुर के मोहल्ला अफगान निवासी इमरान कथित रूप से साजिश के तहत महिला के घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। महिला के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। बदनामी के डर से महिला ने आरोपी को अलग-अलग किश्तों में कुल 1 लाख 80 हजार रुपये दे दिए।
महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी की मां और बहन ने भी कथित रूप से उसे धमकाने और दबाव बनाने में साथ दिया। लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने आखिरकार स्योहारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
