डीएम रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Monthly Review Meeting of the District Road Safety Committee Held Under the Chairmanship of DM Ravindra Kumar Mandar IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया कि जनपद में चिन्हित 22 ब्लैक स्पॉट में से 20 ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। एनएचएआई से उपस्थित सौरव सोनी, साइट इंजीनियर द्वारा अधूरी सूचनाओं के साथ बैठक में प्रतिभाग करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

20 ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा के कार्य पूरे

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कराए जा रहे सड़क सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कुल 22 ब्लैक स्पॉट में से 20 पर आवश्यक कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। शेष स्थानों पर भी सुरक्षा संबंधी कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि डासना के पास बने लूप पर कराए जाने वाले कार्य को आगामी सितंबर माह में हर हाल में पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

परिवहन विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। नियम तोड़ने वाले चालकों के डीएल निरस्तीकरण के साथ ही संबंधित वाहनों को सीज करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में एडीएम सिटी विकास कश्यप, एआरटीओ आकांक्षा सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रामराजा, अधिशासी अभियंता नगर निगम विपुल कुमार, साइट इंजीनियर एनएचएआई सौरव सोनी, चिकित्सा विभाग से डॉ. पंकज राकेश, डीआईओएस पवन कुमार यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय भारद्वाज, एआरएम यूपी रोडवेज राजेश कुमार, ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके शर्मा और बस एसोसिएशन के अध्यक्ष तेलपाल त्यागी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment