गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम ने भव्य रूप से उत्तरांचल भवन का निर्माण कराया, जिसमें एक बड़ा हॉल, एक पोर्च एरिया, एक डाइनिंग लाउंज, वीआईपी लाउंज, चार रूम और एक लॉन्ड्री की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा द्वितीय तल पर एक स्टोर रूम तथा बाहर की तरफ पार्किंग और पीछे की तरफ बड़ा गार्डन एरिया भी विकसित किया गया है। इसकी बुकिंग आज से शुरू हो गई है।
उत्तरांचल भवन सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में उत्तरांचल भवन सदस्यता हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 उत्तराखंड समाज के लोग और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। नगर निगम के अधिकारी भी व्यवस्थाओं में मौजूद रहे।
पहले दिन 55 लोगों ने उत्तरांचल भवन की सदस्यता ली। नगर आयुक्त ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने सबसे वरिष्ठ पुरुष और सबसे वरिष्ठ महिला को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तराखंड समाज के लोगों ने नगर आयुक्त को बेहतर व्यवस्था और भवन को शहर हित में उपलब्ध कराने के लिए पुष्प देकर धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कई सुझाव दिए, जिन पर आगामी बैठक में चर्चा करने के निर्देश नगर आयुक्त ने संबंधित टीम को दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और सदस्य बनने के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी के सुझाव शामिल होंगे।
सुझाव और आगे की योजना
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर हित में यह सुंदर और सुव्यवस्थित उत्तरांचल भवन बनाया गया है, जिसकी बुकिंग आज से प्रारंभ है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह सुविधा शहरवासियों को समर्पित की गई है और इसके सफल संचालन की कार्यवाही जारी है।
