तारिक कमर को सृजन सम्मान, कुसुम सिंह को सृजन प्रेरणा सम्मान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Tariq Qamar Honored with the Srijan Samman, Kusum Singh with the Srijan Prerna Samman IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

लखनऊ (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब और उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में सृजन सम्मान एवं काव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उर्दू साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध शायर तारिक कमर को सृजन सम्मान तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कुसुम सिंह को सृजन प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शाहजहांपुर की डॉ. इंदु अजनबी के साथ हसीब सिद्दीकी, सर्वेश अस्थाना और विनोद शंकर शुक्ल ने सम्मान प्रदान किया। डॉ. इंदु अजनबी ने अपनी पंक्तियों, “मछेरे तो मछेरे हैं, है फितरत फांस लेने की, मछलियां भी तो अक्सर जाल से दूरी नहीं रखतीं” के माध्यम से वर्तमान सामाजिक परिवेश पर व्यंग्य करते हुए श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया।

साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में हुआ सम्मान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

डॉ. बलवंत सिंह के संयोजन और शीतल बाजपेयी के संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ रश्मि शरद की वाणी वंदना से हुआ। इसके बाद कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, जीवन और समसामयिक विषयों को प्रस्तुत किया।

कवियों और शायरों ने प्रस्तुत की रचनाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/privacy-policy/

कवि सम्मेलन में डॉ. सुरभि सिंह, अरविंद झा, डॉ. सुभाष गुरुदेव, राजीव वत्सल, योगी योगेश शुक्ला, रविशंकर रवि, अमीर फैसल, प्रो. जहां आरा, पूजा श्रीवास्तव, तमाचा लखनवी, उमा लखनवी, शकुंतला श्रीवास्तव, अनिता अरोड़ा, डॉ. ममता पंकज, रविकांत पांडेय, मनीष शर्मा, अनुराग मिश्रा, सौरभ दीक्षित सार्थक, सुनील राव, डॉ. सुभाष रशिया, राजेश राज, रामनिवास यादव, विजय आलोक, संजय कुमार चौहान, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अच्युतानंद जैसवाल, मधु पाठक मांझी, संतोष मिश्रा, डॉ. रश्मि सिन्हा और उत्तम शोला सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। साहित्य प्रेमियों ने कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

Share This Article
Leave a comment