—– बिजनौर में आयोजित हुआ सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण कर किया जागरूक
बिजनौर (शिखर समाचार)।
नगर पालिका परिषद बिजनौर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में शासन के निर्देशानुसार ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के अंतर्गत ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सफाई मित्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को लेकर ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ का आयोजन किया गया।
सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की हुई जांच
शिविर का मुख्य उद्देश्य सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही स्वच्छता कार्य में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति समाज में जागरूकता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के दौरान कर्मचारियों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई और नियमित रूप से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
नियमित स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि सफाई मित्रों को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। नियमित जांच से गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है और उनका उचित उपचार संभव होता है। उन्होंने सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
अधिकारी-कर्मचारी और सफाई मित्र रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
इस अवसर पर सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी, सफाई लिपिक संदीप कुमार सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में सफाई मित्र मौजूद रहे।
