हीमपुर दीपा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गोकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Two cattle smugglers were arrested after a police encounter in Heempur Deepa; one was shot in the leg.” IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)। हीमपुर दीपा थाना पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद दो शातिर गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले धारदार उपकरण बरामद किए हैं।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोकशी की घटना में शामिल बदमाश क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद और इकराम के रूप में हुई है।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

देश दीपक सिंह ने बताया कि 7 मई को अकबरपुर टिकरी गांव में गोकशी की घटना सामने आई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि शनिवार को पकड़े गए दोनों आरोपी उसी मामले में वांछित चल रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment