हरिद्वार (शिखर समाचार)। खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तर पर राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। इस अवसर पर वंदे मातरम् का गायन किया गया तथा प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सांसद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, लगन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ और कूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में खानपुर के अक्ष खठाना प्रथम, मंगलौर के अर्श द्वितीय और भगवानपुर के अभी तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में लक्सर के तन्मय रावत प्रथम, भगवानपुर के साहिल द्वितीय और मंगलौर के अर्श तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में खानपुर के जतिन कुमार ने प्रथम, भगवानपुर के अभी ने द्वितीय और मंगलौर के कन्हैया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में भगवानपुर के राममोहन प्रथम, लक्सर के तन्मय रावत द्वितीय और खानपुर के गौरव तृतीय रहे।
अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में खानपुर की रिया प्रथम, लक्सर की बिष्ठी द्वितीय और भगवानपुर की अंबिका तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में मंगलौर की तनू प्रथम, खानपुर की आरूषी सैनी द्वितीय और लक्सर की बिष्ठी तृतीय रहीं। लंबी कूद में मंगलौर की तनु प्रथम, खानपुर की ओजस्वी भंडारी द्वितीय और भगवानपुर की दीक्षा तृतीय रहीं। ऊंची कूद में खानपुर की आरूषी प्रथम, भगवानपुर की वर्षा द्वितीय और मंगलौर की वंदना तृतीय रहीं।
फुटबॉल और वॉलीबॉल में भी खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
ALSO READ:
वहीं लोकसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अंडर-19 बालक फुटबॉल में बीएफएफसी प्रथम, बीएमएस द्वितीय और वात्सल्य वाटिका तृतीय तथा वॉलीबॉल में डोईवाला प्रथम, ऋषिकेश द्वितीय और धर्मपुर तृतीय रहे। अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
