गाजियाबाद/हापुड़ (शिखर समाचार)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने हापुड़ जिले के ग्राम गालंद क्षेत्र में करीब 25,000 वर्ग मीटर जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों ने जमकर विरोध और हंगामा किया, लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली।
प्राधिकरण के वाद संख्या GDA/अभि./2025/0004222 के तहत विनोद यादव और अंजू कंचन द्वारा गालंद क्षेत्र में लगभग 25 हजार वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। बिना ले-आउट पास कराए यहां सड़कें बनाई जा रही थीं, पत्थर डाले जा रहे थे और भूखंडों को चिन्हित करने के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा था। ध्वस्तीकरण आदेश का पालन करते हुए प्राधिकरण का दस्ता बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा और अवैध सड़कों व चारदीवारी को मलबे में तब्दील कर दिया।
अवैध प्लॉटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर
कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों ने विरोध जताते हुए बाधा डालने की कोशिश की। मौके पर मौजूद प्राधिकरण के पुलिस बल ने हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित कर खदेड़ा और कार्रवाई जारी रखी। इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन जोन-5, अवर अभियंता, प्रवर्तन टीम का स्टाफ और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का ऐलान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/privacy-policy/
प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान थमेगा नहीं; आगामी माह में भी अवैध निर्माणों को सील करने और ध्वस्त करने की कार्रवाई तेज गति से जारी रहेगी।
