गढ़ क्षेत्र में मोहर्रम पर ताजिए निकालकर कर्बला के शहीदों को किया गया याद

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“In the Garh region, on the occasion of Muharram, tazias were taken out and the martyrs of Karbala were remembered” IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)।
गढ़ तहसील क्षेत्र के बक्सर, सिंभावली, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी सहित विभिन्न स्थानों पर मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के एक वर्ग द्वारा ताजिए के जुलूस निकाले गए। इस दौरान कर्बला के शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया और उनकी कुर्बानी को नमन किया गया।

ताजिए के जुलूस में उमड़ी भीड़ और धार्मिक परंपराओं का पालन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

ताजिए के जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया, जहां लोगों ने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए मातम और अकीदत का इजहार किया।

प्रशासन और पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मोहर्रम के जुलूसों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ राहुल यादव तथा सिंभावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहकर की। अधिकारियों ने पूरे आयोजन पर लगातार नजर बनाए रखी, जिसके चलते सभी जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

Share This Article
Leave a comment