व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश, त्योहारों पर बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Instructions issued for prompt resolution of traders’ problems; security and traffic arrangements in markets to be strengthened during festivals — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके निस्तारण की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजारों में अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, सड़क प्रकाश व्यवस्था, फुटपाथ, नाली-खड़ंजा, व्यापारियों की सुरक्षा तथा लाइसेंस नवीनीकरण सहित विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इसके अलावा वस्तु एवं सेवा कर, मंडी शुल्क, बिजली, नगर पालिका, पुलिस, खाद्य सुरक्षा, वाणिज्य कर और जिला उद्योग केंद्र से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की ओर से उठाई गई समस्याओं का संबंधित विभाग तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

त्योहारों को लेकर बाजारों में सुरक्षा और व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने बाजारों में सुरक्षा, यातायात, सफाई और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं संबंधित विभागों को बाजारों में व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा। साथ ही वस्तु एवं सेवा कर तथा वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को व्यापारियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने और किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ व्यापारिक समस्याओं का प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
Leave a comment