आईएमएस में स्पर्धा 2026 का आगाज, 600 से अधिक विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Spardha 2026 kicks off at IMS, with more than 600 students participating in sports competitions — IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईएमएस गाजियाबाद में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनमें अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘स्पर्धा 2026’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 25 और 26 सितंबर को आयोजित की जा रही है। शुभारंभ अवसर पर मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई तथा प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और टीम भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में आईएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के जनरल सेक्रेटरी सीए (डॉ.) राकेश छारिया, मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह, एनआईएस कबड्डी प्रशिक्षक, संस्थान की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) जसकिरण कौर, डीन अकादमिक डॉ. गीति शर्मा और खेल अधिकारी कपिल चौधरी मौजूद रहे। राकेश छारिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं। वहीं अर्जुन सिंह ने विद्यार्थियों से निरंतर अभ्यास और सकारात्मक खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

निदेशक जसकिरण कौर ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्पर्धा विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रही है।

600 से अधिक छात्र-छात्राएं ले रहे प्रतियोगिताओं में हिस्सा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, चक्का फेंक, गोला फेंक, बास्केटबॉल, लंबी कूद, रस्साकशी तथा 100 और 200 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें 600 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।

विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/privacy-policy/

चक्का फेंक पुरुष वर्ग में बीबीए के पुष्कर राणा प्रथम और आस्तित्व शर्मा द्वितीय रहे। महिला वर्ग में बीबीए की रिया प्रथम और कनिष्का बलियान द्वितीय रहीं। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में बीबीए के अर्णव त्यागी प्रथम और बीसीए के अभिनव गुप्ता द्वितीय रहे। बैडमिंटन महिला वर्ग में बीएससी सूक्ष्म जीव विज्ञान की सिमरन कौर प्रथम और प्रिय चौधरी द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता का समापन 26 सितंबर को विजेताओं के सम्मान के साथ होगा।

Share This Article
Leave a comment