गुरु रत्न टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 में 500 शिक्षकों का सम्मान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
At the **Guru Ratna Teachers Awards 2026**, 500 teachers were honored for their contribution to education. IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

हापुड़ (शिखर समाचार)।

सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आयोजित गुरु रत्न टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 नॉर्थ एडिशन समारोह में उत्तर भारत के लगभग 500 शिक्षकों, शिक्षाविदों और विद्यालय प्रमुखों को सम्मानित किया गया।

देशभर के शिक्षकों का हुआ सम्मान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

यह कार्यक्रम डॉ. जे. रामचंद्रन मैरीटाइम फाउंडेशन द्वारा सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एवं एएमईटी यूनिवर्सिटी, चेन्नई के सहयोग से आयोजित किया गया। समारोह में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों को शिक्षा, शैक्षणिक नेतृत्व और छात्र विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सीनियर एडवाइजर डॉ. आर.के. सहगल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला हैं तथा उनके योगदान को सम्मानित करना अत्यंत आवश्यक है।

शिक्षकों को मिली नई दिशा की प्रेरणा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं वाइस चेयरमैन रम्या रामचंद्रन ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक ज्ञान, संस्कार और प्रेरणा के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. श्वेता पूठिया ने शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा, नवाचार और छात्र-केंद्रित शिक्षण प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों के बीच आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल शिक्षा और छात्र विकास जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा भी की गई।

Share This Article
Leave a comment