रातोंरात खड़े किए जा रहे अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 14 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Authority Bulldozer Action Against Overnight Illegal Constructions; Demolition Carried Out on 14 Buildings. IMAGE CREDIT TO आवास विकास

——–भारी विरोध के बावजूद टीम ने चलाया सघन अभियान, बालकनी, छज्जों और साझा क्षेत्रों में किए गए अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सिद्धार्थ विहार योजना स्थित ब्रहमपुत्र इन्क्लेव में भवनों के साझा क्षेत्र, बालकनी, छज्जों सहित अन्य हिस्सों में कथित तौर पर रातोंरात गुपचुप तरीके से किए जा रहे अवैध और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ विकास प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की। लंबे समय से सामने आ रही इस समस्या को लेकर संबंधित खंड के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा पूर्व में भी लगातार नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवाने तथा नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी जाती रही है।

14 भवनों में अनधिकृत निर्माण पर चला ध्वस्तीकरण अभियान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इसी क्रम में बुधवार को ब्रहमपुत्र इन्क्लेव में प्राधिकरण की टीम ने सघन अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता विकास गौतम के नेतृत्व में खंड सीडी-2 की टीम मौके पर पहुंची और भवनों में किए गए अनधिकृत निर्माण की जांच के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान कुल 14 भवनों में अवैध निर्माण को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन प्राधिकरण की टीम ने विरोध के बावजूद अभियान जारी रखा।

कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’

प्राधिकरण की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई। अधिकारियों के अनुसार भवनों के साझा क्षेत्रों और अन्य हिस्सों में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण से भवनों की मूल संरचना और स्वीकृत मानचित्र प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

बिना स्वीकृति निर्माण पर आगे भी होगी कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्राधिकरण की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति या निर्धारित नियमों के विपरीत निर्माण किए जाने पर नोटिस और ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है।

Share This Article
Leave a comment