शामली चीनी मिल में नए पेराई सत्र की तैयारियां तेज, 10 नवंबर से 23 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गन्ने की तौल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Preparations for the New Crushing Season Gain Momentum at Shamli Sugar Mill; Sugarcane Weighing to Begin at 23 Procurement Centres from November 10. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शामली चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 के शुभारंभ की तैयारियों के तहत गन्ना इंडेंट पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पूजन महाप्रबंधक (गन्ना) सतीश बालियान एवं सहकारी गन्ना विकास समिति शामली के सचिव ने किया। इस अवसर पर आगामी पेराई सत्र के सफल एवं सुचारु संचालन के साथ क्षेत्र के गन्ना किसानों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई।

शामली चीनी मिल में गन्ना इंडेंट पूजन संपन्न, 23 क्रय केंद्रों के लिए जारी हुई पर्चियां

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

चीनी मिल प्रबंधन के अनुसार, मिल की ओर से 23 बाहरी गन्ना क्रय केंद्रों के लिए 10 नवंबर 2026 को गन्ने की तौल के लिए आपूर्ति पर्चियां जारी कर दी गई हैं। इससे आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना खरीद की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। मिल प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी गन्ना किसानों को नए पेराई सत्र और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनसे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है।

पर्ची पर अंकित तिथि के अनुसार ही किसान करें गन्ने की कटाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मिल अधिकारियों ने किसानों से कहा कि वे अपनी आपूर्ति पर्ची पर अंकित तिथि के अनुसार ही गन्ने की कटाई करें। साथ ही निर्धारित आपूर्ति केंद्र पर ताजा और साफ-सुथरा गन्ना ही पहुंचाएं, जिससे तौल एवं खरीद व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पूजन कार्यक्रम में गन्ना विकास प्रमुख सी.पी. मलिक, दीपक राणा, के.पी. सरोहा, सुशील पंवार और मगनवीर राणा सहित गन्ना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment