गुर्जरपुर बी में सहकारी समिति का शुभारंभ, छह गांवों के किसानों को खाद और कृषि सुविधाओं का मिलेगा लाभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Cooperative Society Inaugurated in Gurjarpur B, Bringing Fertilizer and Agricultural Facilities to Farmers from Six Villages. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। जनपद शामली के गुर्जरपुर बी में नवनिर्मित प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति (पैक्स) का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र चौधरी ने किया। छह गांवों को मिलाकर गठित इस सहकारी समिति के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को खाद, कृषि संबंधी सुविधाओं और सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र चौधरी ने किया पैक्स समिति का लोकार्पण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

लोकार्पण समारोह में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शामली, जिला कृषि अधिकारी शामली तथा खंड विकास अधिकारी कांधला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र चौधरी ने समिति से जुड़े छह गांवों के एक-एक सदस्य को उर्वरक का एक-एक बैग वितरित कर खाद वितरण की शुरुआत की। इस पहल के साथ समिति की गतिविधियों का विधिवत शुभारंभ हुआ।

जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे, जिससे किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़े। वहीं, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने समिति के संगठनात्मक ढांचे, कार्यप्रणाली और इसके माध्यम से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियां किसानों की कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

छह गांवों के किसानों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सहकारी सुविधाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/\

समारोह में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, कांधला ब्लॉक प्रमुख, आसपास की सहकारी समितियों के सभापति एवं सचिव तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। छह गांवों को जोड़कर गठित इस समिति के लोकार्पण को क्षेत्र में सहकारी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम का समापन अतिथियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त करके किया गया।

Share This Article
Leave a comment