एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प संग सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गढ़ क्षेत्र में निकली भव्य एकता यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Grand Unity Rally Held in Garh Area on Sardar Patel’s 150th Birth Anniversary, Massive Public Participation IMAGE CREDIT TO BJP

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार)। लौहपुरुष और देश के प्रथम गृहमंत्री ‘भारत रत्न’ सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गढ़ क्षेत्र में एकता और अखंडता का संदेश देने वाली विशाल एकता यात्रा निकाली गई। यह यात्रा विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 पर गांव सरूरपुर के सामने से आरंभ होकर सिंभावली स्थित किसान डिग्री कॉलेज के खेल मैदान तक पांच किलोमीटर की दूरी तय करती हुई पहुंची। यात्रा के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत नारे और जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की यात्रा में उमड़ा जनसैलाब: मंत्रियों, विधायकों और हजारों नागरिकों ने दिखाई भागीदारी

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-ghaziabad-health-department-issues-advisory-for-cold-wave-preparedness-in-hospitals-201763044810596.html

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ निकली इस यात्रा में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर, ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, राजीव सिरोही, राहुल वशिष्ठ, चेयरमैन सतपाल यादव, पिंकी त्यागी, मीना सिंह, मेजर भीष्म त्यागी, हरीश पुरुषोत्तम, आशीष चौधरी, दीपक भाटी, सुभाष प्रधान, दीपक गौड़, राजेश अधाना, तरुण चौहान, सरदार जितेन्द्रपाल सिंह, जगदीश कर्दम, परमजीत सिंह, गोपाल ठाकुर, रोहित मल्होत्रा, दिनेश गर्ग, योगेन्द्र तंवर, जगत सिंह, प्रदीप ठाकुर, संदीप ठाकुर, कपिल नैन, हरवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और हजारों लोगों ने सहभागिता की।

यात्रा के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। पूरा मार्ग तिरंगों और पटेल के नारों से सराबोर रहा। इस अवसर पर सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने 550 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर ‘एक भारत, एक राष्ट्र’ का सपना साकार किया था।

WhatsApp Image 2025 11 13 at 9.29.10 PM

यात्रा के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए गढ़ सीओ स्तुति सिंह, सिंभावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार तथा पुलिस बल लगातार मुस्तैद रहा। यात्रा के समापन पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ एकता और अखंडता का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This Article
Leave a comment