बिजनौर प्रदर्शनी में अचानक लगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर ब्रेक, गजल नाइट से कवि सम्मेलन तक सब स्थगित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Sudden Halt to Cultural Programs at Bijnor Exhibition; Everything from Ghazal Night to Kavi Sammelan Postponed IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बिजनौर (शिखर समाचार)। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी-2026 में होने वाले बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर अचानक विराम लग गया है। नगर पालिका परिषद बिजनौर के तत्वावधान में इंदिरा बाल भवन प्रांगण में आयोजित होने वाले 22 सितंबर के गजल कार्यक्रम, 23 सितंबर के मुशायरे और 24 सितंबर के कवि सम्मेलन को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए आम जनता और कार्यक्रमों में पहुंचने वाले दर्शकों को कार्यक्रम स्थगित किए जाने से अवगत कराया है।

नई तारीखों की घोषणा बाद में

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह के अनुसार 22 सितंबर को प्रस्तावित गजल कार्यक्रम, 23 सितंबर को होने वाला मुशायरा तथा 24 सितंबर को आयोजित होने वाला कवि सम्मेलन अब निर्धारित तिथियों पर नहीं होगा। इन कार्यक्रमों की नई तिथियों के संबंध में बाद में सूचना जारी की जाएगी।

कार्यक्रमों के अचानक स्थगित होने से प्रदर्शनी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का इंतजार कर रहे लोगों में निराशा की स्थिति है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी की माता के निधन के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण और अपरिहार्य कारणों के चलते कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, पालिका की ओर से कार्यक्रमों की नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

नगर पालिका ने लोगों से की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इंदिरा सिंह ने कार्यक्रम स्थगित होने से आम जनता और दर्शकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नई तिथियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से जारी होने वाली सूचना पर नजर बनाए रखें।

Share This Article
Leave a comment