विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर युवक से 1.20 लाख रुपये ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Man Cheated of ₹1.20 Lakh on the Pretext of Providing a Job Abroad; Accused Arrested. IMAGE CREDIT TO REPORT

बिजनौर (शिखर समाचार)। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 1.20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को शेरकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम में से बचाए गए 6,560 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी शेरकोट थाने में एक मुकदमा दर्ज है।

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शेरकोट के मोहल्ला कोटरा निवासी महबूब अहमद ने 5 नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ला कायस्थान निवासी नवेद अहमद पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.20 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। महबूब अहमद के अनुसार, जब काफी समय बीतने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली और उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट की। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने नवेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

ठगी के 6,560 रुपये बरामद, अन्य लोगों से भी ठगी करने का आरोप

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी की रकम में से 6,560 रुपये उसने खर्च नहीं किए थे, जबकि बाकी रकम निजी खर्चों में इस्तेमाल कर ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने की बात स्वीकार की है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है।

Share This Article
Leave a comment