बिजनौर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जसजीत कौर का तबादला; उमेश प्रताप सिंह होंगे नए जिलाधिकारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major Administrative Reshuffle in Bijnor; Jasjit Kaur Transferred, Umesh Pratap Singh to Be the New District Magistrate IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बिजनौर (शिखर समाचार)। शासन स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत बिजनौर के जिलाधिकारी पद पर बड़ा बदलाव किया गया है। जिले की जिलाधिकारी जसजीत कौर का स्थानांतरण कर उन्हें उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उनके देर रात तक जनपद पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने की संभावना जताई गई है।

डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के बाद जसजीत कौर का तबादला

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जसजीत कौर ने 16 जनवरी 2025 को बिजनौर के जिलाधिकारी का पदभार संभाला था। करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान उनकी पहचान मृदुभाषी और शालीन अधिकारी के रूप में बनी। फरियादियों तथा अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उनके व्यवहार को लेकर सकारात्मक चर्चा रही। प्रशासनिक स्तर पर भी वह सहज एवं सहयोगात्मक व्यवहार के लिए जानी जाती रहीं। उनके कार्यकाल में विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां जारी रहीं।

उमेश प्रताप सिंह के सामने होंगी नई जिम्मेदारियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अब शासन ने उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर की प्रशासनिक कमान सौंपी है। नए जिलाधिकारी के सामने जनपद में विकास कार्यों को गति देने, शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने की प्रमुख जिम्मेदारी होगी। प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

Share This Article
Leave a comment