छोटी मिलक में गूंजी स्वच्छता की आवाज, बच्चों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The call for cleanliness resonated in Chhoti Milak; children spread a message of awareness by holding a rally. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

——–सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने संभाली कमान, लोगों से कचरा प्रबंधन अपनाने की अपील

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। सेवा संकल्प अभियान के तहत फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छोटी मिलक स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के साथ स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय समुदाय को स्वच्छता, जिम्मेदार कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूक करना रहा। रैली में विद्यालय के छात्र उत्साह के साथ शामिल हुए और लोगों को दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी आदतें अपनाने का संदेश दिया।

कचरा खुले में न फेंकने का दिया संदेश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

रैली के दौरान छात्रों ने स्वच्छता, उचित कचरा निस्तारण, स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण और खुले में कचरा नहीं फेंकने से संबंधित संदेशों के माध्यम से स्थानीय लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने जागरूकता संदेशों के साथ रैली निकालकर समुदाय के लोगों से अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने तथा कचरे का जिम्मेदारी से निस्तारण करने की अपील की। रैली के माध्यम से लोगों को समझाया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ वातावरण बनाया जा सकता है।

बच्चों को बनाया स्वच्छता का संदेशवाहक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि वे अपने घर, विद्यालय और समुदाय में स्वच्छता का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। छात्रों को स्वच्छता दूत के रूप में कार्य करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता एवं उचित कचरा प्रबंधन के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

रैली का समापन स्वच्छता, सामुदायिक सहभागिता और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देते हुए किया गया। आयोजन के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की भावना को मजबूत करते हुए छात्रों और स्थानीय समुदाय को स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Share This Article
Leave a comment