धारूवाला में धूमधाम से मनाई गई संत कबीर साहेब की 629वीं जयंती

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Grand Celebration of the 629th Birth Anniversary of Saint Kabir Das in Dharuwala IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बिजनौर (शिखर समाचार)। तहसील सदर क्षेत्र के गांव धारूवाला स्थित संत कबीर धर्मशाला में भुइयार समाज के तत्वावधान में संत कबीर साहेब की 629वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत कबीर साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए सत्य, समता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

संत कबीर जयंती पर श्रद्धा और पुष्पांजलि

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भुइयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मास्टर राजेंद्र कुमार भुइयार ने कहा कि संत कबीर की वाणी आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने जाति पांति, ऊंच नीच और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मास्टर कार्मेंद्र सिंह, संजीव कुमार भुइयार, डॉ. संदीप सिंह तथा डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि संत कबीर साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। उन्होंने कहा कि कबीर के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

सामाजिक समरसता और मानवता का संकल्प

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

विचार गोष्ठी में बादाम सिंह, रामगोपाल सिंह, सुरेश कुमार भुइयार, मनीराम भुइयार, सुदेश कुमार भुइयार, छतरपाल सिंह, विवेक सिंह भुइयार, टीकम सिंह, डॉ. संजीव कुमार, पवन सिंह, राजबहादुर सिंह, अमित कुमार, सुमित कुमार, शगुन कुमार, रोहित कुमार, दीपक सिंह, नेपाल सिंह, दक्ष सिंह और तृषा सिंह सहित अनेक लोगों ने संत कबीर साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगोपाल सिंह ने की, जबकि संचालन संजीव कुमार भुइयार ने किया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संत कबीर साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment