कूड़ा बीनने वाले परिवार की बेटी ने स्टेम सेल दान कर पेश की मिसाल, बनी प्रदेश की नौवीं स्टेम सेल डोनर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Daughter of a Waste-Picking Family Sets an Example by Donating Stem Cells, Becomes the State’s Ninth Stem Cell Donor IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। लक्ष्य पाठशाला की 22 वर्षीय बीकॉम छात्रा मोजिला परवीन ने स्टेम सेल दान कर अनजान कैंसर मरीज के जीवन में उम्मीद की किरण जगाई है। मोजिला प्रदेश की नौवीं स्टेम सेल डोनर बनी हैं। रविवार को लक्ष्य पाठशाला में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक डॉ. मंजू शिवाच, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनोद वैशाली और पाठशाला संचालिका नीलू राय ने मोजिला परवीन को सम्मानित किया।

स्टेम सेल दान कर पेश की मानवीय सेवा की मिसाल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि मोजिला ने स्टेम सेल दान कर समाज के सामने मानवीय सेवा की मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि करीब दस लाख लोगों में किसी एक व्यक्ति का स्टेम सेल किसी मरीज से मेल खाने की संभावना होती है। स्टेम सेल दान रक्तदान जैसी प्रक्रिया है और दान के बाद शरीर में स्टेम सेल की पूर्ति कुछ समय में हो जाती है।

पाठशाला संचालिका नीलू राय ने बताया कि पिछले वर्ष डीकेएमएस संस्था के माध्यम से आयोजित स्टेम सेल दान अभियान में मोजिला ने भी अपना नमूना दिया था। जांच के दौरान उसका नमूना एक कैंसर मरीज से मेल खा गया। सभी चिकित्सकीय परीक्षण और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 23 सितंबर को फरीदाबाद स्थित अस्पताल में उसने स्टेम सेल दान किया।

आर्थिक चुनौतियों के बीच पढ़ाई और करियर की तैयारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मोजिला के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उसके माता-पिता कूड़ा बीनने का काम करते हैं। उसने लक्ष्य पाठशाला से इंटरमीडिएट किया और अब एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद से बीकॉम कर रही है। साथ ही वह कंपनी सचिव की तैयारी भी कर रही है।

विधायक ने कहा कि स्टेम सेल दाता और मरीज की पहचान नियमानुसार दो वर्ष तक गोपनीय रहती है। उन्होंने भविष्य में शिविर लगाकर लोगों को स्टेम सेल दान के प्रति जागरूक करने की बात कही। मोजिला ने परिवार को समझाकर दान के लिए सहमति ली और मानवता की सेवा का संदेश दिया।

Share This Article
Leave a comment