शिक्षा और तकनीक का है वर्तमान दौर, बच्चों की पढ़ाई पर दें विशेष ध्यान : अरविंद संगल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“This Is an Era of Education and Technology; Pay Special Attention to Children’s Studies”: Arvind Singhal IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। शहर के कलंदरशाह स्थित एकता बारातघर में रविवार को टीम एजुकेशन इंडिया की ओर से शैक्षिक एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल और सभासद तोहिद रहमानी ने किया।

इस अवसर पर अरविंद संगल ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपनी आवश्यकताओं को सीमित करके भी बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा देने का माध्यम है।

शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान भी जरूरी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अरविंद संगल ने कहा कि वर्तमान समय शिक्षा और तकनीक का है, इसलिए बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान भी उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय, डिग्री कॉलेज और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बच्चों को किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो वह हरसंभव मदद के लिए तैयार रहेंगे।

मेधावी विद्यार्थियों का पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है और वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम में आलमदीप इद्रीसी, इस्लाम, नदीम, मतलूब, इरफान, साबिर, फुरकान और तोफीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment