आदर्श नगर में केमिकल गोदाम में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A fire broke out in a chemical warehouse in Adarsh Nagar; the fire department brought the blaze under control. IMAGE CREDIT TO फायर डिपार्मेंट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना नंदग्राम क्षेत्र के आदर्श नगर में केमिकल और इंक के गोदाम में अचानक भयंकर आग लग गई। आग लगते ही चारों तरफ धुआं-धुआं फैल गया। धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था, जिस कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आरएनजी ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी आग

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि दोपहर लगभग 2 बजे फायर स्टेशन कोतवाली पर आरएनजी ट्रेडिंग कंपनी, खसरा नंबर-159 नंदग्राम आदर्श नगर गाजियाबाद पर केमिकल और इंक गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही 4 फायर टेंडरों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि काला धुआं और आग की लपटें काफी तेज थीं। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन वैशाली से 2 वाटर ब्राउज़र और 1 फायर टेंडर तथा फायर स्टेशन साहिबाबाद से अतिरिक्त वाहन घटनास्थल पर बुलाए गए। फायर सर्विस कर्मियों ने आग को चारों तरफ से घेरकर बुझाने का कार्य प्रारंभ किया।

7 गाड़ियों से पाया गया आग पर काबू

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

आग की तीव्रता और धुएं के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई आई। फायर कर्मियों ने बीए सेट पहनकर लगातार फोम की पंपिंग करते हुए कड़ी मेहनत और सूझबूझ से आग पर काबू पाया। इस दौरान पास में स्थित अन्य गोदाम और आवासीय भवनों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

इस अग्निकांड में कुल 7 दमकल गाड़ियों को लगाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

भवन के नीचे इंक का गोदाम था और ऊपर रबर स्टैंप बनाने का कार्य होता था।

Share This Article
Leave a comment