विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाया, 54 मातृशक्तियों का सम्मान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
World Environment Day and Chief Minister Yogi Adityanath's Birthday Celebrated; 54 Women Honored – IMAGE CREDIT TO REPORTER

मेरठ (शिखर समाचार)। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्पेशल ओलंपियाड भारत के सदस्य तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी के नेतृत्व में शुक्रवार को गांव कक्केपुर स्थित पंचायत भवन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

पौधारोपण के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/focus-on-security-and-environmental-balance/

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता एवं कार्यक्रम संयोजक मंडल मंत्री जितेंद्र गोस्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 54 मातृशक्तियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार त्यागी ने की, जबकि मंच संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। अपने संबोधन में रामकुमार त्यागी ने कहा कि अनुशासित जीवन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

योगी सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

मुख्य वक्ता पंडित आदेश फौजी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संत एवं राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्रदेश में सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए वर्ष 2027 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में दीपक शर्मा, रवि बटजेवरा, संदीप प्रधान, योगेश गोस्वामी, सुमित वाल्मीकि, निमेष त्यागी, रविंद्र, रामकुमार त्यागी, धन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a comment