सेवा संकल्प अभियान के प्रचार-प्रसार को लेकर डीएम ने पत्रकारों और सोशल मीडिया प्रभावकों से किया संवाद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"DM interacts with journalists and social media influencers regarding the promotion of 'Sewa Sankalp Abhiyan'" IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकारों और सोशल मीडिया प्रभावकों के साथ समीक्षा बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा और इसके उद्देश्यों पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना, जनजागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों और विकासखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मीडिया और सोशल मीडिया प्रभावकों से सहयोग की अपील

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने पत्रकारों और सोशल मीडिया प्रभावकों से अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यमों और सामाजिक माध्यमों के जरिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। इससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ उनका लाभ लेने में भी आसानी होगी।

कार्ययोजना और जनसहभागिता बढ़ाने पर चर्चा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तर पर तैयार की गई कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, शिविरों और जनसहभागिता से संबंधित तैयारियों से भी अवगत कराया। बैठक में पत्रकारों और सोशल मीडिया प्रभावकों से अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।

Share This Article
Leave a comment