गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मोदीनगर तहसील में सोमवार को उपजिलाधिकारी मोदीनगर की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व ग्रामों में ग्राम पंचायत एवं सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाना तथा भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।
सार्वजनिक भूमि का चिन्हीकरण और सूची तैयार करने के निर्देश
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा गया कि तहसील क्षेत्र में स्थित शासकीय एवं सार्वजनिक भूमि का चिन्हीकरण कर उसकी विस्तृत सूची तैयार की जाए। साथ ही जिन भूमि पर अवैध कब्जे पाए गए हैं, वहां तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से पूर्व में की गई कार्रवाई की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी मांगी गई, ताकि सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
बैठक में तहसीलदार मोदीनगर, नायब तहसीलदार मोदीनगर, क्षेत्रीय वनाधिकारी मोदीनगर, सहायक अभियंता सिंचाई गंग नहर मेरठ खंड मेरठ सहित थाना भोजपुर, निवाड़ी, मुरादनगर और मोदीनगर के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।
