मोदी की अपील का असर: दिल्ली के डीएम ने मेट्रो से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Impact of PM Modi’s appeal: The District Magistrate of Delhi traveled by metro, giving a message of fuel conservation. IMAGE CREDIT TOT REPORTER

नई दिल्ली (शिखर समाचार)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील का असर अब धीरे-धीरे जमीन पर दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में दिल्ली वेस्ट के डीएम आईएएस हरी कल्लिकट ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए सरकारी गाड़ी के बजाय मेट्रो और ई-रिक्शा से कार्यालय जाना शुरू किया है।

मेट्रो और ई-रिक्शा से ऑफिस पहुंचे डीएम

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

हरी कल्लिकट अपने जीके-1 स्थित आवास से राजौरी गार्डन स्थित कार्यालय तक आम यात्रियों के साथ सफर करते नजर आए। उन्होंने इस पहल के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया कि वर्तमान समय में ईंधन संरक्षण बेहद आवश्यक है। उनका कहना है कि मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन साधन न केवल सुविधाजनक हैं, बल्कि इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम होता है और प्रदूषण में भी कमी आती है।

ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण पर संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

डीएम ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन अपनाने से न केवल ईंधन की बचत होती है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से भी अधिक से अधिक मेट्रो और साझा परिवहन साधनों का उपयोग करने की अपील की।

डीएम के इस कदम की लोगों ने सराहना की है। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे तो आम लोगों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। लोगों ने इसे सादगी, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक उदाहरण बताया है।

Share This Article
Leave a comment