जेवर (शिखर समाचार)। भारतीय किसान यूनियन यूनिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिविर कार्यालय पर संगठन का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक धीरेंद्र सिंह रहे। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन यूनिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह के साथ केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसान हित में भारतीय किसान यूनियन यूनिक की ओर से उठाई जा रही मांगों और किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना महत्वपूर्ण है।
किसानों की आवाज मजबूती से उठाने का संकल्प
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन यूनिक किसान हित की आवाज को आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के हित में कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सलाहकार मास्टर धर्म सिंह, प्रताप सिंह, नवाब कुरैशी, नथी प्रधान, विकास शर्मा, सचिन, शिवकुमार शर्मा, उमेश गर्ग और डॉ. अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
