घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ, व्यापारियों ने की शीघ्र खुलासे की मांग

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
After breaking the lock of a house, goods worth ₹35 lakh were stolen; traders have demanded a swift resolution of the case. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

जेवर (शिखर समाचार)। जेवर कस्बे में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लगभग 35 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर भी चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाएं सामने आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से नाराज व्यापारियों ने बैठक कर पुलिस से शीघ्र खुलासे और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

मकान का ताला तोड़कर 35 लाख की चोरी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मोहल्ला सराय नैन सिंह निवासी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि वह मंगलवार शाम अपने पुत्र के पास ग्रेटर नोएडा गए थे। घर पर ताला लगाकर जाने के बाद जब बुधवार सुबह वापस लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। घर के भीतर प्रवेश करने पर पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

पीड़ित के अनुसार चोर घर से चार सोने की चूड़ियां, एक हार सेट, तीन सोने की चेन, सात सोने की अंगूठियां, चांदी के 45 सिक्के, लगभग 18 तोला सोना तथा ढाई लाख रुपये नकद समेत करीब 35 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए।

दो अन्य स्थानों पर चोरी और CCTV में कैद वारदात

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

इसी रात चोरों ने नई अनाज मंडी स्थित नरेंद्र गोयल की दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। हालांकि वे सफल नहीं हो सके। पूरी घटना वहां लगे निगरानी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

इसके अतिरिक्त रबूपुरा रोड स्थित साहिल की दुकान के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी को भी चोर ले गए। बताया जाता है कि चोरी के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और जंगल क्षेत्र में जा घुसी। इसके बाद चोर वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाद में वाहन बरामद कर लिया गया।

लगातार बढ़ती चोरी से व्यापारियों में आक्रोश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

गौरतलब है कि इससे पहले भी कस्बा निवासी अमित के घर में करीब पांच दिन पूर्व लगभग 20 लाख रुपये की चोरी हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले एक महीने के भीतर कस्बे में चोरी की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे नागरिकों और व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

नई अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक आयोजित कर पुलिस गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और हालिया वारदातों के शीघ्र खुलासे की मांग की गई। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment